[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के पुहानियां गांव के स्कूल का परीक्षा केंद्र बदला:ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर किया विरोध प्रदर्शन, विभाग से फैसला वापस लेने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के पुहानियां गांव के स्कूल का परीक्षा केंद्र बदला:ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर किया विरोध प्रदर्शन, विभाग से फैसला वापस लेने की मांग

सिंघाना के पुहानियां गांव के स्कूल का परीक्षा केंद्र बदला:ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर किया विरोध प्रदर्शन, विभाग से फैसला वापस लेने की मांग

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के पुहानियां गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने यह केंद्र श्यामपुरा-मैनाना स्थानांतरित कर दिया है, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया।

स्कूल के गेट पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

ग्रामीणों को परीक्षा केंद्र बदलने की सूचना मिलने पर वे स्कूल के सामने एकत्रित हो गए। उन्होंने स्कूल प्रशासन से इस संबंध में बात की, जहां उन्हें बताया गया कि यह बदलाव शिक्षा निदेशालय द्वारा किया गया है। इसके बाद सरपंच बिल्लू सेठ और पंचायत समिति सदस्य हवा सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर विरोध दर्ज कराया।

बच्चों को आने-जाने में होगी परेशानी- ग्रामीण

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया- पहले यह परीक्षा केंद्र राजकीय स्कूल में ही होने से विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होती थी। अब केंद्र को श्यामपुरा-मैनाना स्थानांतरित करने से बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतें होंगी। ग्रामीणों का तर्क है कि पुहानियां परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त छात्र संख्या और मूलभूत संसाधन उपलब्ध हैं। यह क्षेत्र का एक प्राचीन परीक्षा केंद्र भी है, इसलिए इसे यथावत रखा जाना चाहिए।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक परीक्षा केंद्र को दोबारा पुहानियां में यथावत नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बच्चों की परेशानियों को देखते हुए नए परीक्षा केंद्र को रद्द कर गांव के राजकीय स्कूल में ही केंद्र बहाल करने की मांग की।

इस अवसर पर सतीश, सज्जन, धर्मदास, बहादुर, सुरेंद्र फौजी, बलवान पंच, शक्ति सिंह, विजय फौजी, राजू, जगदीश, सूबे कंवर सिंह, नफे सिंह पंच, चरण सिंह, रामबीर सेठ, दिनेश फौजी, लालाराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles