[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओजटू छात्र प्रियांशु सैनी ने जीता कांस्य पदक:राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में जीता पदक, स्कूल में खिलाड़ी और कोच हुए सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओजटू छात्र प्रियांशु सैनी ने जीता कांस्य पदक:राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में जीता पदक, स्कूल में खिलाड़ी और कोच हुए सम्मानित

ओजटू छात्र प्रियांशु सैनी ने जीता कांस्य पदक:राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में जीता पदक, स्कूल में खिलाड़ी और कोच हुए सम्मानित

चिड़ावा : महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, ओजटू के छात्र प्रियांशु सैनी ने श्रीगंगानगर में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है।

यह प्रतियोगिता श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता से वापस लौटने और छुट्टियों के बाद आज स्कूल खुलने पर प्रियांशु सैनी और उनके कोच होशियार सिंह का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या मंजू तोगड़िया ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्र और कोच को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका राजेश कुमारी, SDMC सदस्य और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्या ने छात्र की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि प्रियांशु की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। कोच होशियार सिंह ने बताया कि प्रियांशु ने इस चैंपियनशिप के लिए कड़ा अभ्यास किया था। ग्रामीणों और स्टाफ सदस्यों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles