रींगस में पुलिया के नीचे मिला शव:शिनाख्त नहीं होने पर मॉर्च्युरी में रखवाया
रींगस में पुलिया के नीचे मिला शव:शिनाख्त नहीं होने पर मॉर्च्युरी में रखवाया
रींगस : रींगस कस्बे के भैंरूजी मोड़ पुलिया के नीचे सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि भैंरूजी मोड़ पुलिया के नीचे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और व्यक्ति को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले गई।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को नियमानुसार मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। उसके दाहिने पैर में रॉड डली हुई है। उसने पैंट, टी-शर्ट और काले रंग की जैकेट पहन रखी थी।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए पुलिस कंट्रोल रूम और आसपास के पुलिस थानों को सूचित किया गया है। क्षेत्र के लोगों को भी शव दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


