रींगस में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:युवक साइड में गिरा, 20 फीट तक घिसटती रही बाइक
रींगस में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:युवक साइड में गिरा, 20 फीट तक घिसटती रही बाइक
रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के भैंरूजी मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक साइड में गिर गया। इसके बाद बाइक ट्रक के पिछले टायरों के नीचे फंसकर करीब 20 फीट तक घिसटती रही।
हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए। उन्हें लगा कि बाइक सवार भी टायरों में फंसकर कुचला गया है, लेकिन युवक बाल-बाल बच गया।
पीड़ित बाइक चालक अजय कुमार (29) पुत्र विजय कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ तेज गति से लापरवाही से ट्रक चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। अजय कुमार झुंझुनू जिले के गुढागोड़जी तहसील के केडविध गोपालपुरा निवासी हैं।
पुलिस को दी शिकायत में अजय ने बताया कि वह जयपुर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान श्रीमाधोपुर से सीकर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2468217
