बिजली कटौती से परेशान किसानों ने AEN-कार्यालय पर ताला जड़ा:बोले- गाजूसर-आसपालसर के 425 कृषि कनेक्शनों को 2 घंटे मिल रही बिजली
बिजली कटौती से परेशान किसानों ने AEN-कार्यालय पर ताला जड़ा:बोले- गाजूसर-आसपालसर के 425 कृषि कनेक्शनों को 2 घंटे मिल रही बिजली
सरदारशहर : सरदारशहर में बुधवार को गाजूसर और आसपालसर गांवों के किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण AEN कार्यालय पर ताला जड़ दिया। उनका आरोप है कि 425 कृषि कनेक्शनों पर 6 घंटे की जगह सिर्फ 2 घंटे बिजली मिल रही है।
किसानों ने बताया कि कम बिजली के साथ वोल्टेज भी 250 से 270 के आसपास रहता है, जिससे सिंचाई में दिक्कत आ रही है। रूपाराम गोदारा और बजरंग साहू ने कहा कि अभी सरसों, जौ, गेहूं और मेथी जैसी रबी की फसलों की बुवाई का समय है, जो प्रभावित हो रहा है।

किसानों ने कई बार विभाग को शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सूचना पर AEN राजेश कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों को समस्या बताने और समाधान का भरोसा दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468262

