रींगस से जयपुर आ रही बस में लगी आग:यात्री बोले-बताने के बाद भी ड्राइवर ने नहीं रोकी, गेट के पास आकर बाहर कूदने वाले थे लोग
रींगस से जयपुर आ रही बस में लगी आग:यात्री बोले-बताने के बाद भी ड्राइवर ने नहीं रोकी, गेट के पास आकर बाहर कूदने वाले थे लोग
रींगस : सीकर के रींगस के बावड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे 52 पर निजी बस की छत में आग लग गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। आरोप है कि यात्रियों द्वारा आग लगने की घटना के बारे में बताने के बाद भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। यात्री चिल्लाते हुए बस के गेट के पास आ गए और कूदने की बात कहीं। जिसके बाद ड्राइवर ने बस रोकी और सभी को बस से उतारा। बस बुधवार सुबह 10 बजे झूंझुंनू से जयपुर के लिए रवाना हुई थी।
बदबू आने पर कंडक्टर को बताया था
बस में सवार झुंझुनूं निवासी रिमझिम ने बताया-यात्रियों ने बस के अंदर से बदबू आने पर कंडक्टर को इसके बारे में बताया था, हमने एसी बंद कर बस रोकने के लिए कहा। लेकिन कंडक्टर ने हमारी बात को अनसुना कर दिया और बस नहीं रोकी। कुछ देर बाद बस की छत अंदर से जलने लगी। हमने बोतलों के पानी से आग बुझाने की कोशिश की। यात्रियों के शोर मचाने के बाद भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। जब लोग गेट से कूदने को तैयार हो गए, तब ड्राइवर ने बस रोकी।
कंडक्टर पर बदसलूकी का आरोप
बस से उतरने के बाद यात्रियों ने कंडक्टर से इस लापरवाही पर सवाल किए, तो वह हमसे ही बदसूलूकी करने लग गया। कंडक्टर ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि हमें क्या पता था कि आग लग जाएगी। हमने कंडक्टर से किराए के 250 रुपए वापस मांगे, लेकिन उसने नहीं लौटाए। जिसके बाद हमें 100 रुपए एक्स्ट्रा देकर जयपुर पहुंचना पड़ा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2468421

