[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. विशाल सिंह ने खण्डेला और जाजोद अस्पतालों का निरीक्षण:मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डॉ. विशाल सिंह ने खण्डेला और जाजोद अस्पतालों का निरीक्षण:मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए

डॉ. विशाल सिंह ने खण्डेला और जाजोद अस्पतालों का निरीक्षण:मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए

जाजोद : जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बुधवार को खण्डेला के उप जिला अस्पताल और जाजोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को दी गई सेवाओं का जायजा लिया।

डॉ. सिंह ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने हेड काउंट की गुणवत्ता सुधारने, उसके हिसाब से एएनसी रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, सभी 14 साल की लड़कियों को एचपीवी टीका लगवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कोल्ड चेन डिपो को सही तरीके से चलाने, आईएलआर और डीप फ्रीज को स्टेबलाइजर से अलग-अलग जोड़ने, नियमों के हिसाब से इनकी साफ-सफाई और रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवसों के लिए एएनसी, एचआरपी और टीकाकरण के टीकों के हिसाब से अलग रजिस्टर रखने को भी कहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin