सीकर पुलिस ने गांजा सप्लायर को पकड़ा:पूर्व में गिरफ्तार 2 तस्करों ने दी थी सूचना, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
सीकर पुलिस ने गांजा सप्लायर को पकड़ा:पूर्व में गिरफ्तार 2 तस्करों ने दी थी सूचना, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
सीकर : सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने आज के गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पूर्व में पकड़े गए 2 तस्करों ने आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
गोकुलपुरा थाना SHO राजाराम लेघा ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को दादिया थाना पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को 1.890 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों में धर्मपाल गुर्जर(26) पुत्र समुंद्र सिंह और कमलेश यादव(22) पुत्र महावीर प्रसाद शामिल थे। इनके खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसकी जांच गोकुलपुरा थाना SHO राजाराम लेघा को दी गई।
सावन में कावड़ियों को गांजा बेचने आए थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह सावन महीने में कावड़ियों को गांजा बेचने के लिए आए थे। उन्होंने यह गांजा सतीश मीणा निवासी गुमान सिंह खंडेला से खरीदा था। आरोपी सतीश लगातार फरार चल रहा था। ऐसे में अब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सप्लायर सतीश मीणा(27) पुत्र भगवानाराम इलाके में आया हुआ है। जहां पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी सतीश से पूछताछ कर रही है कि वह कितने समय से गांजा बेचने का काम कर रहा था और कहां से लेकर आता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2468388

