[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NTT भर्ती 2018 को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र पूर्ण कराने का मिला आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NTT भर्ती 2018 को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र पूर्ण कराने का मिला आश्वासन

NTT भर्ती 2018 को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र पूर्ण कराने का मिला आश्वासन

झुंझुनूं : NTT भर्ती 2018 से जुड़े लंबित मामलों को लेकर झुंझुनूं में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों की समस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

यह प्रतिनिधिमंडल झुंझुनूं NTT जिला अध्यक्ष अनिल झाझड़िया के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री से मिला, जिसमें सुशीला, मनमोहन सहित अन्य अभ्यर्थी भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि NTT भर्ती 2018 पिछले लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण चयनित और प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि कई उम्मीदवार वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उनके भविष्य और पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि NTT भर्ती 2018 को जल्द पूर्ण कराने के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक समन्वय कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही NTT भर्ती 2018 से जुड़े मामलों का समाधान होगा और अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा।

Related Articles