[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में शादी समारोह में नाई को अगवा कर पीटा:तीन युवकों पर मारपीट और 17 हजार रुपए लूटने का आरोप, मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में शादी समारोह में नाई को अगवा कर पीटा:तीन युवकों पर मारपीट और 17 हजार रुपए लूटने का आरोप, मामला दर्ज

फतेहपुर में शादी समारोह में नाई को अगवा कर पीटा:तीन युवकों पर मारपीट और 17 हजार रुपए लूटने का आरोप, मामला दर्ज

फतेहपुर : फतेहपुर के शेखीसर गांव में एक शादी समारोह में काम करने आए नाई को अगवा कर बेरहमी से पीटने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सदर थाने में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सुजानगढ़, चूरू निवासी हुलास उर्फ कैलाश पुत्र नारायण नाई ने अपनी शिकायत में बताया- वह शेखीसर गांव में एक शादी में नाई का काम करने आया था। इसी दौरान गांव के ही गंगा सिंह पुत्र महावीर सिंह, शिवराज सिंह पुत्र राजू सिंह और रवि सिंह पुत्र दारा सिंह उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया।

तीनों आरोपी कैलाश को गांव के पास बने एक जोहड़े में ले गए। वहां उन्होंने कैलाश को निर्वस्त्र कर बेल्ट, लाठी और सरियों से जमकर पीटा। आरोपियों ने कैलाश की जेब से 17,000 रुपए भी छीन लिए।

पुलिस ने पीड़ित कैलाश का मेडिकल करवाया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सदर थाने के एएसआई रामदेव सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles