[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थोई में किसान के खेत में लगी आग:80 फीसदी कडब जली, अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़थोईराजस्थानराज्यसीकर

थोई में किसान के खेत में लगी आग:80 फीसदी कडब जली, अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज

थोई में किसान के खेत में लगी आग:80 फीसदी कडब जली, अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज

थोई : थोई थाना क्षेत्र में एक किसान के खेत में आग लगने से बाजरे की 80 प्रतिशत कडब (पशु चारा) जलकर राख हो गई। इस संबंध में किसान दीपचंद नेचू ने थोई थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक दीपचंद के मकान के पीछे स्थित खेत में बाजरे की फसल की 250-250 मन की दो कडब की ढेरियां रखी हुई थीं।

6 दिसंबर 2025 की रात लगभग 6:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन ढेरियों में आग लगा दी। आग लगाने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दीपचंद ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार मुख्य रूप से खेती और पशुपालन पर निर्भर है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

उन्हें एक मोबाइल कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। जब वे खेत पर पहुंचे, तब तक लगभग 80 प्रतिशत कडब जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। थोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

दीपचंद ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य उनके परिवार और पशुओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया है। उन्होंने जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini