[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने महारैली और एसआईआर पर रणनीति बनाई:14 दिसंबर की दिल्ली रैली के लिए जाजोद मंडल में जिम्मेदारियां सौंपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

कांग्रेस ने महारैली और एसआईआर पर रणनीति बनाई:14 दिसंबर की दिल्ली रैली के लिए जाजोद मंडल में जिम्मेदारियां सौंपी

कांग्रेस ने महारैली और एसआईआर पर रणनीति बनाई:14 दिसंबर की दिल्ली रैली के लिए जाजोद मंडल में जिम्मेदारियां सौंपी

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के जाजोद में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली “वोट चोर–गद्दी छोड़” हस्ताक्षर महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) प्रशिक्षण एवं रणनीति सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दाऊद खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी पी.एल. प्रजापति थे। सम्मेलन में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रणनीतिकार नरेन्द्र बाटड़ उपस्थित रहे।

बैठक में एसआईआर अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने, मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म 6, 7, 8 और 8A की प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। नरेन्द्र बाटड़ ने मतदाता सूची को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत उच्च अधिकारियों व जिला कलेक्टर को सूचित करने के निर्देश दिए।

विधानसभा प्रभारी पी.एल. प्रजापति और जिला परिषद सदस्य बनवारीलाल ढाका ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली हस्ताक्षर महारैली को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 5000 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से 2500 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। इसके लिए ब्लॉक, मण्डल और संगठन इकाइयों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में भाजपा राज्य सरकार की कथित विफलताओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि एसआईआर अभियान को प्राथमिकता देते हुए 14 दिसंबर की महारैली में अभूतपूर्व जनभागीदारी दर्ज करवाई जाएगी।

सम्मेलन का संचालन महावीर रणवां और हरफूल गोदारा ने किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कुलदीप बाटड़, सरपंच संजय भास्कर, बून्दुखां राजास, अली खान, शमशेर खान पहाड़ीयान, रामस्वरूप छब्बरवाल, नरसीलाल, अर्जुन सिंह, भंवर सिंह डोटासरा, समीर खान, प्रदीप कुमार, इंजीनियर जावेद खान भाटी, लूणाराम मलसीवास समेत अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62