[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में 12 दिसंबर से अभिभाषक संघ का चुनाव:11 पदों के लिए 172 वोटर करेंगे मतदान, 5 दिसंबर से नामांकन शुरु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में 12 दिसंबर से अभिभाषक संघ का चुनाव:11 पदों के लिए 172 वोटर करेंगे मतदान, 5 दिसंबर से नामांकन शुरु

श्रीमाधोपुर में 12 दिसंबर से अभिभाषक संघ का चुनाव:11 पदों के लिए 172 वोटर करेंगे मतदान, 5 दिसंबर से नामांकन शुरु

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। इन चुनावों में 11 पदों के लिए मतदान होगा, जिसमें 172 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट झाबरमल जाजोद ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके अनुसार, नामांकन पत्र 5 और 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की वापसी और जांच 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगी। उसी दिन शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

संघ के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष और कार्यकारिणी के पांच सदस्य पदों पर चुनाव होंगे। मतदान 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के बाद, उसी दिन दोपहर 3:30 बजे से मतों की गणना शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62