[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ शेखावटी में छात्रों ने डिजिटल स्किल, स्टार्ट-अप सीखा:मुख्यमंत्री युवा संबल योजना भी बताई, कौशल विकास कार्यक्रमों पर सेमिनार हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ शेखावटी में छात्रों ने डिजिटल स्किल, स्टार्ट-अप सीखा:मुख्यमंत्री युवा संबल योजना भी बताई, कौशल विकास कार्यक्रमों पर सेमिनार हुआ

रामगढ़ शेखावटी में छात्रों ने डिजिटल स्किल, स्टार्ट-अप सीखा:मुख्यमंत्री युवा संबल योजना भी बताई, कौशल विकास कार्यक्रमों पर सेमिनार हुआ

रामगढ़ शेखावाटी : रामगढ़ शेखावाटी के राजकीय सेठ आरएन रुइया कॉलेज में छात्राओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्राओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी देना था।

मुख्य वक्ता रमेश कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, आईटीआई प्रशिक्षण, डिजिटल स्किल, स्टार्ट-अप और उद्यमिता कार्यक्रम, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, राजस्थान आईटीआई एडमिशन और राजीविका जैसे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने राज कौशल एक्सचेंज पोर्टल, आईटी एवं डिजिटल स्किल कार्यक्रम (राजस्थान आईटी विभाग) और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया। शर्मा ने इन कार्यक्रमों में आवेदन की पात्रता, प्रक्रिया, संबंधित वेबसाइट और उनसे मिलने वाले लाभों पर बात की।

उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे, बल्कि तकनीकी कौशल सीखने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर शारदा इंदलिया, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. सुमन कुमारी और डॉ. ज्योति जांगिड़ भी उपस्थित थीं। उन्होंने छात्राओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini