[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग बहनों से रेप,छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा,कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाबालिग बहनों से रेप,छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा,कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

नाबालिग बहनों से रेप,छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा,कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

सीकर : सीकर में खुद की बेटी की दोस्तों से रेप और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घर पर दबिश देकर पड़ा। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस संबंध में दोनों पीड़िता के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी बेटियां सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इनमें 17 साल की बड़ी बेटी नीट की तैयारी कर रही है और 15 साल की छोटी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों सीकर के एक फ्लैट में अपनी सहेली के साथ रहती थी।

साथ में रहने वाली सहेली का पिता 29 अगस्त को फ्लैट पर आया। जहां पर उसने 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ डरा धमकाकर रेप किया। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसलिए वह डर गई और घटना के बारे में किसी को भी नहीं बता पाई।

इसके बाद 28 नवंबर की शाम को आरोपी वापस वहां आया तब 17 साल की नाबालिग बेटी फ्लैट पर अकेली थी। आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की लेकिन जैसे-तैसे नाबालिग बेटी ने खुद को बचा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62