[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी थाने में सीआई राममनोहर को विदाई:सुरेश रोलन ने संभाला कार्यभार, ठोलिया का मेहाड़ा हुआ ट्रांसफर, 21 महीने दी सेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी थाने में सीआई राममनोहर को विदाई:सुरेश रोलन ने संभाला कार्यभार, ठोलिया का मेहाड़ा हुआ ट्रांसफर, 21 महीने दी सेवा

गुढ़ागौड़जी थाने में सीआई राममनोहर को विदाई:सुरेश रोलन ने संभाला कार्यभार, ठोलिया का मेहाड़ा हुआ ट्रांसफर, 21 महीने दी सेवा

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौडज़ी पुलिस थाने में बुधवार को थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया को विदाई दी गई। उनका ट्रांसफर मेहाड़ा कर दिया गया है। ठोलिया ने गुढ़ागौडज़ी में 21 माह तक सेवा दी, इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित किया।

विदाई समारोह में थाना स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सीआई ठोलिया को मालाएं पहनाकर और साफा बंधवाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भी उन्हें सम्मानित किया। चौधरी ने कहा कि राममनोहर ठोलिया ने गुढ़ागौडज़ी क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विश्वास का माहौल बनाया।

कार्यक्रम के समापन के बाद ठोलिया को घोड़ी पर बैठाकर डीजे की धुन पर बाजार में एक रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें विदाई दी। पुलिस लाइन से एसआई पद से सीआई पद पर पदोन्नत हुए सुरेश रोलन ने गुढ़ागौडज़ी थाने में अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनविश्वास बनाए रखने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

सीआई राममनोहर ठोलिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुढ़ागौडज़ी में मिला स्नेह और सहयोग उन्हें हमेशा याद रहेगा। इस विदाई समारोह में कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles