[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीवार फांदकर 6-लाख के गहने और कैश ले उड़े चोर:भाई के घर गृह प्रवेश और जलवा कार्यक्रम में गई थी महिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दीवार फांदकर 6-लाख के गहने और कैश ले उड़े चोर:भाई के घर गृह प्रवेश और जलवा कार्यक्रम में गई थी महिला

दीवार फांदकर 6-लाख के गहने और कैश ले उड़े चोर:भाई के घर गृह प्रवेश और जलवा कार्यक्रम में गई थी महिला

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में मकान से 6 लाख के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला अपने भाई के घर पर गई हुई थी। सुबह वापस आकर देखा तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा हुआ मिला। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

इस संबंध में डोटासरा कॉलोनी वार्ड नंबर 65 निवासी शारदा सैनी ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके भाई के घर पर जलवा और गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। शारदा वहां पर गई हुई थी,शाम को शारदा ने अपने गहने घर पर उतार दिए और रात करीब 8 बजे भाई के घर पर वापस चली गई।

सुबह 9 बजे आकर देखा तो अंदर ताला टूटा हुआ था। सोने के 2 हार,सोने की रखड़ी,मंगलसूत्र सहित करीब 6 लाख के जेवरात और 50 से 60 हजार रुपए गायब मिले। परिवार ने कहा- मकान की चारदीवारी की हाइट छोटी है। ऐसे में शक है कि दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर इसी दीवार को फांदकर वापस चले गए। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62