[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सब्जी लेने गए युवक की स्कूटी चोरी:7 मिनट के बाद वापस लौटा तो नहीं मिली स्कूटी; डिग्गी में रखे थे 22 हजार रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सब्जी लेने गए युवक की स्कूटी चोरी:7 मिनट के बाद वापस लौटा तो नहीं मिली स्कूटी; डिग्गी में रखे थे 22 हजार रुपए

सीकर में सब्जी लेने गए युवक की स्कूटी चोरी:7 मिनट के बाद वापस लौटा तो नहीं मिली स्कूटी; डिग्गी में रखे थे 22 हजार रुपए

सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में एक सब्जी की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। युवक सब्जी लाने के लिए दुकान के अंदर गया। 5 से 7 मिनट के बाद वापस लौटा तो देखा कि स्कूटी नहीं है। स्कूटी की डिग्गी में दीपावली की खरीददारी के लिए 22 हजार रुपए भी रखे हुए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में गुमाना का बास निवासी प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह मध्य प्रदेश में नौकरी करता है। वर्तमान में दीपावली होने के चलते वह सीकर आया था। शाम को 7:30 बजे के करीब वह अपनी स्कूटी लेकर कटराथल गांव में सब्जी की दुकान पर गया था। स्कूटी में चाबी लगी छोड़कर प्रदीप अंदर चला गया।

करीब 5 से 7 मिनट बाद जब वापस लौटा तो देखा कि स्कूटी नहीं है। प्रदीप ने अपने स्तर पर स्कूटी की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। प्रदीप के मुताबिक उसने अपनी स्कूटी की डिग्गी में दीपावली की खरीददारी के लिए 22 हजार रुपए रखे हुए थे। अब दादिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62