[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के लोगों को मिली सौगात:विधायक ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन, आमजन को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के लोगों को मिली सौगात:विधायक ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन, आमजन को मिलेगी राहत

पिलानी के लोगों को मिली सौगात:विधायक ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन, आमजन को मिलेगी राहत

पिलानी : पिलानी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 35, कटारियों की ढाणी में विधायक पितराम सिंह काला ने नवनिर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। यह ट्यूबवेल विधायक कोटे से स्वीकृत किया गया है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मनफूल सिंह सैनी ने की।

इस अवसर पर पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, नगर अध्यक्ष सुनील पंडित, प्रेम प्रकाश मोयल, संत कुमार चावला, प्रदीप झाझड़िया, रणधीर गोठवाल, अनिल जांगिड़ और मनोज भास्कर सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

विधायक काला ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में पानी की गंभीर समस्या उठाई थी, जिसके परिणामस्वरूप कुंभाराम लिफ्ट कैनाल की 35.84 करोड़ रुपये की योजना राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि टेंडर शीघ्र जारी किया जाएगा और परियोजना पूर्ण होने पर पिलानी में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिलानी में 10 अन्य ट्यूबवेल स्वीकृत हो चुके हैं, जिनका निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। वार्डवासियों को विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने का आश्वासन भी दिया।

ट्यूबवेल उद्घाटन के अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। लोगों ने पानी की समस्या दूर करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित गणमान्य वार्डवासियों में बनवारी लाल सैनी, राजेश काजला, कन्हैयालाल सैनी, मोहनलाल सैनी, हजारीलाल, कृष्ण सैनी, विशंभर सैनी, प्रदीप सैनी, मदन लाल कटारिया, बजरंग लाल कटारिया, सत्यनारायण कटारिया, महेश कटारिया, सज्जन कटारिया, सुभाष कटारिया, रामप्रकाश कटारिया, बंटी हलवाई, अशोक, जुगल प्रसाद, गोपी, मुकेश, मूलाराम, सुनील और विनोद शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62