[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित, 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित, 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सीकर डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित, 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) गवर्निंग काउंसिल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई । बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 40 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को जनहित, पारदर्शिता, और समयबद्धता के साथ प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जाए। जिला कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री जनधन योजना, नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करें। बैठक में जिले के सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा, वन एवं पेयजल से संबंधित प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई। सड़क और सिंचाई कार्यों को प्राथमिकता—जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने जानकारी दी कि स्वीकृत 40 करोड़ रूपये में से लगभग 30 प्रतिशत बजट को सड़क एवं सिंचाई परियोजनाओं के लिए स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लिया गया है, जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके। सिंचाई क्षेत्र में खंडेला ब्लॉक में एक बड़े डैम के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया है, जो स्थानीय किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा निवेश—उन्होंने बताया कि शेष बजट का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और उच्च शिक्षा क्षेत्र में अधोसंरचना सुधार के लिए किया जाएगा। खास तौर पर बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्यालय भवनों की छतों के पुनर्निर्माण, कक्षा-कक्षों की मरम्मत तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी दी गई है।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वन क्षेत्र में पौधारोपण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए धनराशि नियोजित की जाएगी। साथ ही, पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नए जल स्रोतों के निर्माण व मरम्मत कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, नीमकाथाना सुरेश मोदी, दांतारामगढ़ विधायक विरेन्द्र सिंह, खण्डेला विधायक सुभाष मील, एसई पीएचईडी आरके राठी, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी जे.पी यादव, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सुभाष देवन्दा, खनिज अभियन्ता छगन लाल सहित गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62