[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईडीबीआई बैंक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल को दी डिजिटल सौगात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आईडीबीआई बैंक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल को दी डिजिटल सौगात

आईडीबीआई बैंक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल को दी डिजिटल सौगात

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश सिंह शेखावत

गुढ़ागौड़जी : कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत आईडीबीआई बैंक शाखा टोडी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुढ़ा गौड़जी को दो कंप्यूटर और एक प्रिंटर भेंट कर सराहनीय पहल की है। बैंक शाखा प्रबंधक रवि आचार्य एवं दिलीप सिंह ने विद्यालय पहुंचकर उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, स्टॉक प्रभारी मुकेश कुमार बुडानिया, मनोज कुमार गिल और संजय कुमार ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से साफा व माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सहयोग विद्यार्थियों के डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा और कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय को नई दिशा देगा।” बैंक प्रबंधक रवि आचार्य ने कहा कि आईडीबीआई बैंक समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी बैंक के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की तथा इसके लिए आभार व्यक्त किया। यह पहल न केवल विद्यार्थियों में तकनीकी जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62