सीथल में सड़क घोटाला: जिला परिषद की जांच में खुलासा, कागजों में बनी सड़क, धरातल पर नहीं
सीथल में सड़क घोटाला: जिला परिषद की जांच में खुलासा, कागजों में बनी सड़क, धरातल पर नहीं
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र की सीथल ग्राम पंचायत में कथित सड़क घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार को जिला परिषद की टीम ने मौके का निरीक्षण कर पुष्टि की कि जिस सड़क को पंचायत रिकॉर्ड में बना हुआ दर्शाया गया है, उसका धरातल पर कोई अस्तित्व ही नहीं है।
जिला परिषद टीम का निरीक्षण
जिला परिषद टीम में अधिशासी अधिकारी महेंद्र सर्वा, जेटीए मनोज सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने खातियों की जोहड़ी से धर्मपाल जाखड़ के घर तक सड़क निर्माण की स्थिति देखी। जांच में पाया गया कि कागजों में सड़क बनी दिखा दी गई, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
ग्रामीणों का गुस्सा
ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। आरटीआई और अन्य जांच में यह तथ्य सामने आया कि सड़क न केवल कागजों में बनाई गई, बल्कि संबंधित फर्म को भुगतान भी कर दिया गया। इस घोटाले के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
इनका कहना हैं
हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो सरपंच और ग्रामीण अलग-अलग सड़क बता रहे हैं। ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी नहीं मिलने के कारण फाइल नहीं मिली। इसकी वजह से कागजात नहीं देखे जा सके। रिकार्ड मिलने के बाद हकीकत सामने आएगी। – महेंद्र कुमार सर्वा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी झुंझुनूं
हमने इसी रास्ते की दो स्वीकृति निकाली। पहले स्वीकृत रास्ते में विवाद के कारण मौके पर 5 लाख का ही काम हुआ। और फर्म को भुगतान किया। दुबारा ग्रामीणों के आवेदन पर सड़क बनाई और 10 लाख की स्वीकृत निकाली। जहां पुरानी सड़क छोड़ी थी, वहीं से काम शुरू किया गया। 10 लाख रुपए का भुगतान फर्म को किया। ग्रामीण झूठे आरोप लगा रहे- संजू चौधरी, सरपंच सीथल
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040398


