[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साइबर फ्रॉड के लिए अकाउंट उपलब्ध करवाते थे, 4 गिरफ्तार:लोगों से कमीशन के बदले लेते अकाउंट, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के हो चुके लेनदेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

साइबर फ्रॉड के लिए अकाउंट उपलब्ध करवाते थे, 4 गिरफ्तार:लोगों से कमीशन के बदले लेते अकाउंट, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के हो चुके लेनदेन

साइबर फ्रॉड के लिए अकाउंट उपलब्ध करवाते थे, 4 गिरफ्तार:लोगों से कमीशन के बदले लेते अकाउंट, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के हो चुके लेनदेन

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के अमाउंट को निकालने के लिए अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो दर्जन से ज्यादा डेबिट कार्ड सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि थाना इलाके में जयपुर झुंझुनू बायपास के पास स्थित आर्शीवाद रेजिडेंसी में एक गिरोह के द्वारा बैंक अकाउंट्स के जरिए साइबर फ्रॉड के अमाउंट का लेनदेन किया जा रहा है। ऐसे में टीम के कांस्टेबल महावीर और अशोक के द्वारा इस संबंध में इनपुट जुटाया गया। इस इनपुट के आधार पर रेजिडेंसी में फ्लैट में दबिश देकर 4 आरोपी आशीष विश्नोई (23) पुत्र ओखाराम निवासी फलौदी, राजीव यादव (20) पुत्र अनिल निवासी ऐटा उत्तरप्रदेश,निखिल जाट (21) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हरदयालपुरा सीकर और मोहित कटेवा (21) पुत्र शीशराम निवासी खिरोड़ झुंझुनू को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड,बैंक पासबुक भी जब्त किए गए हैं।
आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड,बैंक पासबुक भी जब्त किए गए हैं।

इन लोगों के पास से 28 डेबिट कार्ड, 11 बैंक पासबुक, 5 बैंक चैकबुक,8 मोबाइल, 3 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड भी बरामद किया गया है। इनके पास जो बैंक अकाउंट के एटीएम,पासबुक मिली है उन एकाउंट्स में देश के अलग-अलग इलाकों से करीब 1 करोड़ 11 लाख 63 हजार 229 रुपए फ्रॉड की राशि का लेनदेन हुआ है। अब इस गिरोह से जुड़े मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उद्योग नगर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी स्टूडेंट्स,बेरोजगारों से कमीशन का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट लेते थे। इसके बाद इन बैंक अकाउंट में फ्रॉड की राशि लेते। यह फ्रॉड की राशि नगद निकालकर गिरोह के लोग मास्टरमाइंड तक पहुंचाते। इसके बदले इस गिरोह के लोगों को भी कमीशन मिलता था।

अंदेशा है कि इन बैंक अकाउंट्स से विदेश में भी पैसा ट्रांसफर किया गया हो। अब पुलिस मामले में बैंक अकाउंट होल्डर्स से भी पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई में कांस्टेबल महावीर और अशोक के अलावा देवीलाल सहित अन्य टीम शामिल रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62