[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक को घर से किडनैप कर मारपीट की थी:सीकर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, स्कॉर्पियो जब्त की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

युवक को घर से किडनैप कर मारपीट की थी:सीकर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, स्कॉर्पियो जब्त की

युवक को घर से किडनैप कर मारपीट की थी:सीकर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, स्कॉर्पियो जब्त की

दांतारामगढ़ : सीकर जिले की दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने घर में सो रहे युवक को किडनैप कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश, युवक को किडनैप कर भारिजा रोड पर ले गए थे और उससे बेरहमी से मारपीट की थी। पुलिस को दी रिपोर्ट में चिंटू कुमार निवासी दांतारामगढ़ (सीकर) ने बताया था कि 18 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रहा था। दिनेश कुमार प्रजापत अपने 5-6 बदमाश साथियों के साथ स्कॉर्पियो से आया। बदमाशों ने लाठी और सरियों से चिंटू के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर भारीजा रोड पर ले गए। वहां बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। चिंटू किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला जिसके बाद बदमाश भी फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आज दो आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय मावलिया और भरत सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी जीणमाता थाना क्षेत्र सीकर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। वहीं, पुलिस ने इससे पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जो जेल में हैं।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62