[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कॉलेज छात्रा से रेप का मामला:छात्र बोले- वीसी ने छोटा मामला बता ज्ञापन नहीं लिया; SFI ने यूनिवर्सिटी में दीवारों पर प्रतियां चिपकाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कॉलेज छात्रा से रेप का मामला:छात्र बोले- वीसी ने छोटा मामला बता ज्ञापन नहीं लिया; SFI ने यूनिवर्सिटी में दीवारों पर प्रतियां चिपकाईं

सीकर में कॉलेज छात्रा से रेप का मामला:छात्र बोले- वीसी ने छोटा मामला बता ज्ञापन नहीं लिया; SFI ने यूनिवर्सिटी में दीवारों पर प्रतियां चिपकाईं

सीकर : सीकर के कॉलेज में परीक्षा देने आई छात्रा के साथ बायोमेट्रिक प्रक्रिया के दौरान रेप करने के मामले के विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को छात्र संगठन एसएफआई ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर प्रतियां चिपकाईं। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के वीसी ने इस मामले को छोटा मामला बताकर ज्ञापन नहीं लिया। इसके बाद गुस्साए छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी के सभी ब्लॉकों में ज्ञापन की प्रतियां चिपका दीं।

एसएफआई ने बताया- कॉलेज में बायोमेट्रिक जांच के नाम पर छात्रा के साथ रेप किया गया। छात्रा परीक्षा देने आई थी और बायोमेट्रिक प्रक्रिया संभालने वाले कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया। इस मामले के विरोध में जब एसएफआई का छात्र प्रतिनिधिमंडल वीसी को ज्ञापन देने उनके पास गया तो वीसी ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। आरोप है कि वीसी ने छात्रों से कहा- यह छोटा मामला है, नीचे किसी को दे दो। जब छात्र अधिकारियों के पास गए तो उन्होंने भी कहा कि वे इस मामले के लिए सक्षम नहीं हैं।

इकाई सचिव दिनेश चौधरी ने कहा- यह कदम यूनिवर्सिटी प्रशासन की गैर-जिम्मेदाराना मानसिकता को उजागर करता है। ज्ञापन में हमने मांग की है कि बायोमेट्रिक करने वाली फर्म की तत्काल जांच हो और उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो।

साथ ही, सभी बायोमेट्रिक कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनवाए जाएं और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य हो। लेकिन वीसी की इस उदासीनता से लगता है कि उनके लिए किसी छात्रा का रेप कोई बड़ी बात नहीं। उन्हें शक है कि यह फर्म उनके किसी जानकार की है। इसमें उनकी मिलीभगत हो सकती है। इस दौरान छात्र नेता देवराज हुड्डा, योगेश पंवार और अभिषेक गढ़वाल भी शामिल थे। एसएफआई ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62