[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोहड़ में डूबने से दो दोस्तों की मौत:बारिश में नहाते हुए दोनों साथ निकले थे, एक ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

जोहड़ में डूबने से दो दोस्तों की मौत:बारिश में नहाते हुए दोनों साथ निकले थे, एक ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था

जोहड़ में डूबने से दो दोस्तों की मौत:बारिश में नहाते हुए दोनों साथ निकले थे, एक ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था

सरदारशहर : सरदारशहर के पूलासर गांव में रविवार को दो किशोर जोहड़ में नहाते समय डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शुभम (16) पुत्र कालीचरण पारीक और कृष्ण कुमार (16) पुत्र कैलाशचंद्र पारीक की शवों को सरदारशहर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छापर (सुजानगढ़) का रहने वाला कृष्ण पूलासर में नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

सुबह दोनों साथ निकले थे

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर रविवार सुबह लगभग 9 बजे हल्की बूंदाबांदी के बीच घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोज शुरू की। इस दौरान कामासर रोड पर स्थित श्मशान भूमि के पास बने जोहड़ के किनारे दोनों की चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों ने शक के आधार पर जोहड़ में खोजबीन की और कुछ ही देर में दोनों किशोरों के शव बाहर निकाल लिए।

घरवाले बोले-तैरना नहीं जानते थे

घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ASI प्रदीप कुमार और हेड कॉन्स्टेबल महेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से सरपंच और पंचायत समिति ने जनरेटर और पानी निकालने के इंतजाम किए, हालांकि ग्रामीणों ने शवों को पहले ही बाहर निकाल लिया था। शवों को रात करीब 11 बजे सरदारशहर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया। नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक ने बताया कि यह हादसा जोहड़ में पानी अधिक होने और तैराकी की जानकारी न होने के कारण हुआ।

गांव में मातम पसरा

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों किशोरों के परिवारों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोहड़ की चारदीवारी और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77