[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : आमजन की समस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित समाधान हेतु जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी कि अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए । जन सुनवाई के दौरान सरकारी भूमि एवं कटानी रास्तों के अतिक्रमण संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने एवं अतिक्रमणकारियों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति संबंधित शिकायत पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिड़ावा एवं खेतड़ी में पेयजल समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए । जिला स्तरीय जनसुनवाई में सभी जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22