[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा ने किया राज्य पुरस्कार शिविर का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा ने किया राज्य पुरस्कार शिविर का निरीक्षण

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में सीकर जिले के अध्यक्ष अधिक स्काउट गाइड भाग ले -सुयश लोढ़ा

सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रमानुसार जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के नेतृत्व में राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रेंजर प्रशिक्षण शिविर का सुयश लोढ़ा राज्य संगठन आयुक्त गाइड ने शिविर का अवलोकन किया जिसमें सभी स्काउट गाइड सदस्यों से मिलकर शिविर संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। स्टाफ सदस्यों से शिविर की गुणवत्ता के बारे में चर्चा की । इस अवसर पर सभी स्काउट गाइड सदस्यों को संबोधित करते हुए राज्य पुरस्कार के बारे में विभिन्न जानकारी प्रदान की साथ ही 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी लखनऊ में भाग लेने के लिए सभी स्काउट गाइड सदस्यों को प्रेरित कर कहा।

सीकर जिले से अधिक से अधिक स्काउट गाइड राष्ट्रीय जनवरी में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें ।ध्वजारोहण पर शिविर स्थल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुरा में कुमार नारायण भास्कर पूर्व सरपंच दौलतपुरा ,सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, लीडर ट्रेनर अभयसिंह शेखावत उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कुमार नारायण पूर्व सरपंच के द्वारा किया गया। शेखावत ने बताया की स्काउट गाइड जीवन जीने की उत्तम कला है।

सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि बालकों के सर्वांगीण विकास एवं चारित्रिक विकास के लिए स्काउट गाइड संगठन जीवन में प्राथमिक गतिविधि है। शिविर की व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का अवलोकन कर संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया । पूर्व सरपंच ने स्काउट गाइड संगठन की प्राचीन गतिविधियों और वर्तमान गतिविधियों के निरंतर प्रगति का विवरण बताया। शिविर संचालक किशनलाल सियाक द्वारा उपस्थित महानुभावों का स्कॉर्फ पहनाकर शाब्दिक स्वागत किया गया। शिविर में शिविरार्थियो को प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार की पट्टियों के बांधन, प्राथमिक उपचार करना, खोज के चिन्ह, मैपिंग, शिविर क़ला, तंबू लगाना उतारना, पायनियरिंग प्रोजेक्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कैंप फायर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविरार्थियों को शिविर में विभिन्न सांस्कृतिक कलाओ को देखने का अवसर और कैंप फायर में देखने का अवसर प्राप्त हुआ। स्थानीय ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों द्वारा शिविर की व्यवस्थाओ को देखकर प्रभावित हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad