[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई

भाजपा सरकार में जनता हित के सारे मुद्दे फेल मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया तथा विषिष्ठ अतिथि चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड रहें। बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू ने की। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के हितो के मुद्दो पर फेल हो चुकी है। उन्होने कहा कि सत्ता की भूखी सरकार सत्ता पर काबिज बने रहने के लिए तानाशाही से काम कर रही है। उन्होने वोटर लिस्ट में गडबडी, धर्म-जाति का विद्वेष और विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज करने का आरोप भी लगाया।

रफीक मंडेलिया ने बैठक में मतदाता सूची पुर्ननिरक्षण, स्मार्ट मीटर, फसल बीमा क्लेम, नगर निकाय एवं पंचायतीराज और छात्रसंघ चूनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार निजी क्षेत्र के लोगो को फायदा पहुंचाने के लिए सही सलामत बिजली मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से 5 से 10 गुना ज्यादा शुल्क वसूल कर उन्हे लुटने का काम कर रही है। सरकार अडानी जैसे बडे उधोगपतियों के हाथों में बिजली क्षेत्र को सौपना चाहती है। फसल बीमा का लेकर रफीक मंडेलिया ने कहा कि खरीफ बीमा योजना में 2018 से 2024 तक किसानों के खाते में भुगतान नही हुआ है। सिर्फ 30 फीसदी राषि किसानो के खाते में आई है, जबकि 70 फीसदी राषि बकाया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की आगामी समय में नगर निकाय व पंचायतीराज के चूनाव संभावित है जिससे पूर्व मतदाता सूची पुर्ननिरक्षण का कार्य हो रहा है, आप अपने क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिष्चित करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयू के युवक युवतिया जिनका मतदाता सूची में नाम नही है, उनका नाम मतदाता सूची में जुडवाने तथा पूर्व में मतदाता सूची में जुडे फर्जी नामो को हटवाकर एक सषक्त लोकतंत्र की स्थापना में अपना योगदान करें। उन्होने कहा कि नगर निकाय व पंचायतीराज चुनाव आयोजित करवाने की समय अवधि 5 की होती है लेकिन 5 वर्ष से अधिक समय व्यतित हो के पश्चात भी भाजपा सरकार द्द्वारा अभी तक चूनावों की घोषणा नही की है।

इस अवसर पर चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़, पीसीसी सचिव रियाजत खां, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, निवर्तमान सभापति पायल सैनी, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू, किसान नेता आदूराम न्यौल, रमजान खान, रामेष्वर प्रजापति, शेर खां मलखाण, हेमन्त सिहाग, अबरार खां, विकास बुडानिया, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, लालचंद सैनी, सुखाराम घिंटाला, सोहनलाल मेघवाल आदि भी बैठक में अपने विचार व्यक्त कियें। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने कियाबैठक के पश्चात कार्यक्रम में चूरू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिता कपुरिया, चूरू जिला एनएसयूआई अध्यक्ष संजय कन्टाला, चूरू विधानसभा सेवादल अध्यक्ष चन्दनमल मेघवाल, चूरू शहर सेवादल अध्यक्ष शंकर चंदेलिया और इनकी कार्यकारिणी का प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया द्वारा साफा, श्योल व माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के अंत में आदिवासी नेता व झारखड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरन व पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिका के निधन पर दो मिनट का मोन रखकर उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित कीइस दौरान सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62