[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुशियों के माहौल में मच गया कोहराम, छुट्टी लेकर आए सीआरपीएफ एसआई की करंट से मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खुशियों के माहौल में मच गया कोहराम, छुट्टी लेकर आए सीआरपीएफ एसआई की करंट से मौत

खुशियों के माहौल में मच गया कोहराम, छुट्टी लेकर आए सीआरपीएफ एसआई की करंट से मौत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : बुधवार को एक पारिवारिक आयोजन के दौरान हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार गोठ गांव के मूल निवासी और वार्ड नंबर 14 चिड़ावा में रहने वाले राजेंद्र श्योराण, जो सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे, दोहिता होने की खुशी में तीन अगस्त को एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे।

बुधवार को राजेंद्र अपनी बेटी के ससुराल लोहिया स्कूल के पास आयोजित छुछक कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल था, राजेंद्र ने भी डीजे पर जमकर डांस किया। डांस और भागदौड़ की वजह से जब उन्हें पसीना आया तो वह ठंडी हवा लेने के लिए फर्राटा पंखे के पास बैठ गए। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने पंखे की दिशा बदलने के लिए हाथ लगाया, उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वह अचेत होकर गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें चुंगी नाका स्थित आरडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रात होने की वजह से शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। आज गुरुवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

राजेंद्र श्योराण अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62