[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के हलवाई चौक में चलती बाइक में लगी आग, शिक्षक और बच्चा बाल-बाल बचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के हलवाई चौक में चलती बाइक में लगी आग, शिक्षक और बच्चा बाल-बाल बचे

पिलानी के हलवाई चौक में चलती बाइक में लगी आग, शिक्षक और बच्चा बाल-बाल बचे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : हलवाई चौक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हुआ जब एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक रमेश कुमार अपने छोटे बच्चे के साथ बाइक से संतोषी माता मंदिर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हलवाई चौक पहुंचते ही बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में बाइक धू-धू कर जलने लगी। शिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि वे जैसे ही चौक पर पहुंचे, उन्हें बाइक से अजीब सी बदबू आने लगी। तभी अचानक बाइक से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही पलों में आग पकड़ ली। हालात की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को लेकर तुरंत बाइक से छलांग लगा दी। और समय रहते बड़ी अनहोनी टल गई। बाइक में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ लोग पास ही से पानी की बाल्टियां भी लेकर आए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, परंतु बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62