[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवींपी का हल्ला बोल प्रदर्शन 


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवींपी का हल्ला बोल प्रदर्शन 

छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवींपी का हल्ला बोल प्रदर्शन 

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झुंझुनूं इकाई के कार्यकर्ताओ द्वारा सोमवार को राजकीय मोरारका महाविद्यालय झुंझुनूं के मुख्य गेट के आगे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया व पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । जिला संयोजक अभयप्रताप सिंह ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी होने वाली हार को छुपाने के लिए छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाये गए, जो भारत देश के लोकतंत्र कि हत्या है व संविधान का अपमान है।

झुंझुनूं विभाग संयोजक लक्ष्मण प्रजापत ने कहाँ कि विद्यार्थी परिषद पूर्ववृति कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनाव बंद करने कि निंदा करती है व राज्य कि वर्तमान सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के विद्यार्थीयों कि मांग को मध्यनजर रखते हुए चुनाव करवाये जाये, क्योंकि आज का छात्र ही कल का भविष्य है, उन्होंने कहाँ कि विद्यार्थी परिषद का प्रारम्भ से ही यह मत है कि छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए यह कॉलेज केम्पेस के लिए अतिमहत्वपूर्ण है सरकार को अविलम्ब इस पर निर्णय लेना चाहिए ।

इस मौके पर इकाई अध्यक्ष वंशदीप सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख सुरभि पुरोहित, भाग संयोजक मंजीत निर्मल, हितेश, यश,रमन, कुलदीप, पीयूष, लक्की, पंकज, मनोज, उमेश, कीर्ति, कोमल, गौरव, दीपक, भरत सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad