[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झालावाड़ पीपलोदी हादसे पर फूटा आक्रोश, SFI ने निकाली शव यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

झालावाड़ पीपलोदी हादसे पर फूटा आक्रोश, SFI ने निकाली शव यात्रा

झालावाड़ पीपलोदी हादसे पर फूटा आक्रोश, SFI ने निकाली शव यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में स्कूल की छत गिरने से सात मासूम बच्चों की मौत और कई के घायल होने की घटना के विरोध में सोमवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की शव यात्रा निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।

कार्यक्रम की अगुवाई SFI जिला अध्यक्ष आशीष पचार ने की, जिसमें किसान भवन से घूम चक्कर सर्किल तक शव यात्रा निकाली गई। SFI तहसील सचिव अरुण ने प्रेस को बताया कि यह हादसा सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और लापरवाह प्रशासन का सीधा परिणाम है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जैसलमेर में भी सरकारी स्कूल का गेट गिरने से एक बच्ची की मौत हो चुकी है, मगर सरकार मौन है।

SFI तहसील अध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर ने सरकार से मांग की कि:

  • दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर तुरंत कार्रवाई हो।
  • सभी सरकारी स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
  • जर्जर भवनों की मरम्मत या पुनर्निर्माण हो।
  • मृतक बच्चों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाए।
  • शिक्षा बजट में वृद्धि कर बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाए।

नेता गौरव वर्मा ने कहा कि, “हम इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। यह सिर्फ़ उन बच्चों की नहीं, हमारे पूरे समाज के भविष्य की लड़ाई है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”

इस प्रदर्शन में मुजाहिद खत्री, कादिर खान, सोयब खानकैफ, फहीम, इरशाद, फैसल, शाहिद, रहमान, आकिब, मितेश, अख्तर, जहीर, नफिश, अमान, एजाज, अलकाफ, अब्दुल्ला, फरहान, अनुफ, इकराम, साहिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। SFI ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62