[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूमरा में नरेगा कार्यों को लेकर महिलाओं का विरोध, एलडीसी पर लगाए गंभीर आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

डूमरा में नरेगा कार्यों को लेकर महिलाओं का विरोध, एलडीसी पर लगाए गंभीर आरोप

डूमरा में नरेगा कार्यों को लेकर महिलाओं का विरोध, एलडीसी पर लगाए गंभीर आरोप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : निकटवर्ती ग्राम पंचायत डूमरा के सतोजी महाराज वाली जोहड़ी में चल रहे नरेगा कार्य को लेकर मंगलवार को मजदूरों खासतौर पर महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता विजयपाल मलोवा मौके पर पहुंचे, जहां महिलाओं ने नरेगा कार्य में पूरा काम कराने के बावजूद कम मजदूरी दिए जाने की शिकायत की।

महिलाओं ने पंचायत भवन में कार्यरत एलडीसी जितेंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे नरेगा से संबंधित फॉर्म भरवाने जाती हैं तो वह अभद्र और निजी सवाल करता है, महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह व्यवहार न केवल असंवैधानिक है, बल्कि अपमानजनक भी है।

इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि नरेगा योजना के तहत एक वर्ष में केवल 100 दिन का रोजगार मिलने के बाद उन्हें घर बैठा दिया जाता है, जबकि दूसरी ओर विद्याधर नामक एक व्यक्ति पिछले 15 वर्षों से लगातार कभी मेट तो कभी मजदूर बनकर कार्य करता आ रहा है। यह नरेगा के कानून और समानता की भावना के खिलाफ है।

विजयपाल मलोवा ने पूरे प्रकरण की शिकायत विकास अधिकारी, नवलगढ़ को सौंपते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नरेगा योजना श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए है, न कि उनके शोषण के लिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62