[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्याम मंदिर पुजारी और पुत्र पर हमला करने वाला आरोपी विकास उर्फ कालू गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

श्याम मंदिर पुजारी और पुत्र पर हमला करने वाला आरोपी विकास उर्फ कालू गिरफ्तार

श्याम मंदिर पुजारी और पुत्र पर हमला करने वाला आरोपी विकास उर्फ कालू गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : ग्राम चूड़ी अजीतगढ़ स्थित श्याम मंदिर में पुजारी और उसके पुत्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह (RPS) तथा वृताधिकारी नवलगढ़ राजवीर सिंह (RPS) के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी सरदारमल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए और उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

घटना विवरण:
दिनांक 25 जुलाई 2025 की शाम को श्याम मंदिर के पुजारी संतोष कुमार और उनका पुत्र अमित मंदिर में बर्तन साफ कर रहे थे। उसी दौरान विकास उर्फ कालू, रणजीत पुत्र ओमप्रकाश, सोनू वर्मा और अन्य 2-3 लड़कों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर पुजारी और उसके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया।

26 जुलाई को पीड़ित ने मुकुंदगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विकास उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी:विकास उर्फ कालू पुत्र ओमप्रकाश, जाति कुमावत, उम्र 32 वर्ष, निवासी चूड़ी अजीतगढ़, थाना मुकुंदगढ़, जिला झुंझुनूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62