[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महालक्ष्मी धाम चिड़ावा में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना उत्सव:4 जुलाई से शुरू होगा गणेश पूजन, गीता पाठ और महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महालक्ष्मी धाम चिड़ावा में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना उत्सव:4 जुलाई से शुरू होगा गणेश पूजन, गीता पाठ और महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन

महालक्ष्मी धाम चिड़ावा में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना उत्सव:4 जुलाई से शुरू होगा गणेश पूजन, गीता पाठ और महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन

चिड़ावा : चिड़ावा के सनातन आश्रम स्थित महालक्ष्मी धाम में 4 से 6 जुलाई तक वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की शुरुआत 4 जुलाई को सुबह 9:15 बजे गणेश पूजन से होगी। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे संगीतमय गीता अमृत मंगलपाठ होगा। 5 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे संगीतमय श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

6 जुलाई को कार्यक्रम का मुख्य दिन होगा। सुबह 9:15 बजे महालक्ष्मी यज्ञ होगा। यज्ञ के बाद 10:15 बजे महाआरती और 11:15 बजे से भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। समारोह के मुख्य यजमान शिवकुमार पोदार हैं। मूर्ति स्थापना दिवस के यजमान पवन कुमार शर्मा होंगे। कार्यक्रम का संयोजन वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाड़ी और उनके सहयोगी कर रहे हैं। भगवत जन परिवार और सनातन आश्रम विकास समिति भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

आयोजन की तैयारियों को लेकर सनातन आश्रम विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, रामनिवास जांगिड़, रत्तीराम राजोतिया, अनिल शर्मा, डॉ चंद्रमौली पचरंगीया समेत कई सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77