[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 में हुआ जबरदस्त मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 में हुआ जबरदस्त मुकाबला

हर एक रन के लिए पसीना बहाते खिलाड़ी और तालियों से गूंजता मैदान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

कोलसिया : एचएमटी ग्रुप कोलसिया के तत्वावधान में चल रही शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 (2025) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को रोमांच अपने चरम पर रहा। श्री सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे दर्शकों का उत्साह और खिलाड़ियों की मेहनत भी बढ़ती जा रही है।

हर एक रन के लिए पसीना बहाते खिलाड़ी और तालियों से गूंजता मैदान, ऐसा नजारा कोलसिया में हर शाम देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता का आनंद उठाने के लिए कोलसिया के अलावा बाय, सिंगनौर, बडवासी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंच रहे हैं। शाम होते ही दुधिया रोशनी में नहाया मैदान खेल प्रेमियों से भरने लगता है।

गुरुवार को प्रतियोगिता के नौवें दिन हुए तीन मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहले मैच में फतेहपुर ने नवलगढ़ को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में झुंझुनूं ने गुढ़ा बावनी को पराजित किया। वहीं तीसरे मैच में गुढ़ा की टीम ने कोलसिया को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

इन मुकाबलों से पूर्व भामाशाह हेमंत दूत, परसरामपुरा सरपंच करणी राम, पवन पारस, ताराचंद खेदड़, विजेन्द्र रेपस्वाल व श्यामसुन्दर पारिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विकास दूत, दिनेश दूत, राजेश दूत, श्यामसुंदर सोनी, कमलदास महाराज, अभिषेक शर्मा, विशाल कुमावत, कपिल कुमावत, रणजीत सुनिया, आकाश जांगिड़, विकास कुमावत, सुभाष मूण्ड, चेतन दूत, रोहिताश, अनिल बेरवाल, सचिन दूत, सुनिल सैन, नरेश कुमावत, राहुल कुमावत, प्रवीण कुमावत, विकास सूनिया, अरविन्द सूनिया, ताराचंद कुमावत, रमेश सुनिया, पंकज दूत, सुरेन्द्र दूत, राजेश कुमावत, पंकज सुनिया, विक्रम दूत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में बढ़ती भीड़ और खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने शेष मैचों को और भी भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77