[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूल के टीचर ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा- रुपये के लेन देन को लेकर 3 लोग कर रहे थे प्रताड़ित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजी स्कूल के टीचर ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा- रुपये के लेन देन को लेकर 3 लोग कर रहे थे प्रताड़ित

निजी स्कूल के टीचर ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा- रुपये के लेन देन को लेकर 3 लोग कर रहे थे प्रताड़ित

खेतड़ी : खेतड़ी में एक निजी स्कूल के टीचर ने पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें तीन लोगों पर पैसों को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार सुबह 8.30 बजे राजोता गांव की है।

15 साल से ननिहाल में रह रहा था

थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि सुबह सूचना मिली की राजोता की जोहड़ी के पास खेत में खेजड़ी के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान ढाणी जिंदड वार्ड 7 नांगल चौधरी निवासी रामस्वरूप गुर्जर (40) पुत्र जयमल गुर्जर के रूप में हुई। रामस्वरूप अपने ननिहाल चिरानी में पिछले 15 साल से रह रहा था। जो राजोता की निजी स्कूल में पढ़ाने जाता था।

मृतक रामस्वरूप गुर्जर

3 लोगों पर पैसों के लेन देन को लेकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

रामस्वरूप गुर्जर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट व एक चाकू मिला। जिसमें लिखा था कि ढाणी लगरिया वाली तन चिरानी के राजेंद्र लादी, शेर सिंह व टेकचंद पैसों के लेन-देन को लेकर 2 साल से परेशान कर रहे थे। वह उनको लाखों रूपए दे चुका है, इसके बावजूद भी उसे परेशान कर रहे थे। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसलिए वह अलवर से उपचार भी करवा रहा था। पिछले 11 दिनों से ज्यादा प्रताड़ित करने पर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट व उसके पास मिले सामान को जब्त कर लिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामस्वरूप अविवाहित था तथा काफी समय से अपने ननिहाल में रहता था। वहीं पुलिस ने राजकीय उप जिला अस्पताल से शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77