नाबालिग के अपहरण का आरोपी को पकड़ा:सिंघाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी से किया गिरफ्तार, पीड़िता को पहले ही किया था बरामद
नाबालिग के अपहरण का आरोपी को पकड़ा:सिंघाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी से किया गिरफ्तार, पीड़िता को पहले ही किया था बरामद
सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। थानाधिकारी रामसिंह यादव के अनुसार, पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साहिल नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी का जबरन अपहरण कर ले गया। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
कार्यवाहक एसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंघाना की रेलवे कॉलोनी में स्थित नटों के मोहल्ले से आरोपी साहिल पुत्र हमीद खान को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता को पहले ही बरामद कर लिया गया था। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी में थानाधिकारी रामसिंह यादव, एएसआई रामपत यादव, कांस्टेबल सुशील कुमार और सुमन की टीम शामिल थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042853


