[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएचसी पर बिजली गिरी, कम्प्यूटर-लाइट की वायरिंग जली:अस्पताल के कमरों की दीवार में आई दरार; ग्रामीण बोले- धमाके की आवाज आई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएचसी पर बिजली गिरी, कम्प्यूटर-लाइट की वायरिंग जली:अस्पताल के कमरों की दीवार में आई दरार; ग्रामीण बोले- धमाके की आवाज आई थी

पीएचसी पर बिजली गिरी, कम्प्यूटर-लाइट की वायरिंग जली:अस्पताल के कमरों की दीवार में आई दरार; ग्रामीण बोले- धमाके की आवाज आई थी

झुंझुनूं : सोलाना गांव के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीती रात गिरी आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से लाखों रुपए के विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त अस्पताल में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि जब वे सुबह अस्पताल पहुंचे तो कई विद्युत उपकरण खराब पाए गए और बिजली की फिटिंग जगह-जगह जली हुई थी। जांच में पता चला कि आकाशीय बिजली गिरने से इन्वर्टर, बैटरी, दो कंप्यूटर, पंखे, लाइट बल्ब और पूरी वायरिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

दीवारों में आई दरारें, सोलाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गिरी बिजली
दीवारों में आई दरारें, सोलाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गिरी बिजली

दीवारों में दरारें और चिकित्सा सेवाओं पर असर

डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि बिजली गिरने के कारण सिर्फ उपकरण ही नहीं जले, बल्कि अस्पताल के कुछ कमरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि घटना के समय अस्पताल बंद था और कोई मरीज या स्टाफ परिसर में नहीं था, अन्यथा जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। ग्रामीणों ने भी सरकार से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत या नए उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रह सकें।

आकाशीय बिजली गिरने से बिजली उपकरण जले
आकाशीय बिजली गिरने से बिजली उपकरण जले

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77