[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान:एक्सेस टू जस्टिस और RPF ने हस्ताक्षर कर बालश्रम नहीं करवाने का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान:एक्सेस टू जस्टिस और RPF ने हस्ताक्षर कर बालश्रम नहीं करवाने का संकल्प लिया

रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान:एक्सेस टू जस्टिस और RPF ने हस्ताक्षर कर बालश्रम नहीं करवाने का संकल्प लिया

चूरू : चूरू में विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। एक्सेस टू जस्टिस परियोजना और रेलवे सुरक्षा बल ने मिलकर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन भी शामिल है।

कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे सुरक्षा बल चूरू के प्रभारी नंदकिशोर ने की। उन्होंने बाल श्रम रोकने और बचपन बचाने का संदेश देते हुए पहला हस्ताक्षर किया। परियोजना की जिला समन्वयक रूकैया बानो ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

अभियान में स्टेशन अधीक्षक सहित कई अधिकारी शामिल हुए। चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक पन्ने सिंह, सुपरवाइजर नरपत सिंह, रविन्द्र सिंह, रूपेन्द्र, अमन और निखिल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आरपीएफ के सीनियर इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, महेंद्र सिंह, पितपाल, सुरेंद्र सिंह समेत कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चूरू को बाल श्रम मुक्त बनाना है। सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर बालश्रम न करवाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin