चिड़ावा में चलती कार में लगी आग, दुकानदारों ने पाया काबू
चिड़ावा में चलती कार में लगी आग, दुकानदारों ने पाया काबू
चिड़ावा : शहर की स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम को चलती कार में आग लग गई। जिससे एक बार की सड़क पर हड़कंप मच गया। बाद में दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ निवासी कार चालक चिड़ावा में अपने परिचितों से मिलकर वापस लौट रहा था। जो की पंचायत समिति मार्केट के सामने नवीन मार्बल के सामने पहुंचा तो अचानक कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। जिससे चारों तरफ हड़कंप मच गया। सूचना पर नवीन मार्बल में पर बैठे शारीरिक शिक्षक जयसिंह धनखड़, संदीप कुमार सहित अन्य लोग मौईए पर पहुंचे। पानी और अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क के बीचों-बीच कार में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए रास्ता भी जाम हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044862

