खाद और बीज खरीदने बाजार पहुंचे किसान:विशेषज्ञों ने अधिकृत विक्रेताओं से खाद खरीदने की दी सलाह
खाद और बीज खरीदने बाजार पहुंचे किसान:विशेषज्ञों ने अधिकृत विक्रेताओं से खाद खरीदने की दी सलाह
चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र में अच्छी बारिश के बाद किसान खाद और बीज खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। इससे बाजार में इनकी मांग बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ कृष्ण कुमार रतेरवाल ने किसानों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान खाद-बीज खरीदते समय संयम बरतें। साथ ही सही मूल्य पर केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीद करें।
विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ी हुई मांग के कारण कालाबाजारी की आशंका है। इससे बचने के लिए किसानों को हर उत्पाद का सही मूल्य पता होना जरूरी है। बाजार में डीएपी 1350 रुपए प्रति 50 किलो और यूरिया 267 रुपए प्रति 45 किलो के भाव पर उपलब्ध है। जीबी एनपीके 1400 रुपए प्रति 50 किलो बैग में मिल रहा है। मूंगफली के बीजों में किंग-666 3000 रुपए प्रति 20 किलो, टीजी-37ए 2600 रुपए प्रति 20 किलो और किंग नीर-20 2500 रुपए प्रति 20 किलो के भाव पर बिक रहे हैं।
बाजरा के बीजों में किंग-888, हाई टेक 4252, महीको 2228 और टाटा 7878 सभी 650 रुपए प्रति 1.5 किलो के भाव पर उपलब्ध हैं। मूंग के बीजों में किंग नवजीवन 250 रुपए, किंग पावर 270 रुपए और किंग सुपर 300 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048968


