हनुमान जयंती पर तीन दिवसीय मेला संपन्न
हनुमान जयंती पर तीन दिवसीय मेला संपन्न
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश चन्द्र जांगिड़
झुंझुनूं : निकटवर्ती गांव सीतसर मे सीतसर बालाजी धाम मन्दिर मे हनुमान जयंती के अवसर पर तीन दिवसीव विशाल मेला संपन्न हुआ यह जानकारी देते हुए मन्दिर समिति के अध्यक्ष पी एल शर्मा व इंजीनियर रवि पारीक ने सयुंक्त रूप से बताया की मन्दिर के महंत पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य मे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ साथ पंच कुण्डीय यज्ञ और रामायण का अखंड पाठ आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीनो दिन भजन कीर्तन हुआ और रात्रि को बालाजी महाराज का जागरण हुआ जिसमे आनंद एंड भट्ट पार्टी और समीर इंटरनेशनल पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर और सुरीली आवाज मे भजन गीत प्रस्तुत किये गए।
मेले में दूर दराज से आये हुए सभी श्रदालुओ के लिए रहने खाने पिने की मन्दिर समिति द्वारा निः शुल्क व्यवस्था की गई । वही मन्दिर मे आने वाले सभी लोगो के प्रसाद के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया गया। मेले को सफल बनाने मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंगलम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चन्द्र जांगिड़, संजय पंसारी, प्रमोद बुढ़ानिया, राकेश बुढ़ानिया, राजेश बुढ़ानिया, श्रीचंद पारीक, हरिराम बुढ़ानिया, कैलाश ठेकेदार, अंकित शर्मा, उम्मेद सिंह भालोटिया, श्रवण कुमार दिलोई, रमेश सैनी, मंगेज खटीक, चीकू पारीक, नीकु पारीक, विकास पारीक, आलोक पारीक, नरेश पारीक, अभिषेक कुमार, रविंद्र सिंह कटारिया, रोहिताश, मदनलाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036049
