[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 8 लाख की अफीम जब्त:एनएच-52 पर कार से 2.3 किलो नशीला पदार्थ बरामद, पंजाब और हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 8 लाख की अफीम जब्त:एनएच-52 पर कार से 2.3 किलो नशीला पदार्थ बरामद, पंजाब और हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

चूरू में 8 लाख की अफीम जब्त:एनएच-52 पर कार से 2.3 किलो नशीला पदार्थ बरामद, पंजाब और हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

चूरू : चूरू में कोतवाली पुलिस और डीएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी जय यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने एनएच-52 पर होटल झंकार के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। कार में रखी थैली से 2 किलो 318 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की कीमत लगभग 8 लाख 12 हजार रुपए आंकी गई है।

कोतवाली थाना के एसआई रामशरण के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के मनियाणा निवासी कुलदीप सिंह और हरियाणा के टोहाना के इंद्रा कॉलोनी निवासी सुरजीत सैनी शामिल हैं। मामले की जांच भालेरी थानाधिकारी फरमान खान को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी अमरसिंह के अलावा हैड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, मनोज कुमार और कुलदीप कुमार की टीम शामिल रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22