[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने NHAI के अधिकारियों को फटकारा:बोलीं- ठेकेदार की साइड क्यों ले रहे हो, नोटिस दो; कहा-घटिया काम नहीं चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने NHAI के अधिकारियों को फटकारा:बोलीं- ठेकेदार की साइड क्यों ले रहे हो, नोटिस दो; कहा-घटिया काम नहीं चलेगा

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने NHAI के अधिकारियों को फटकारा:बोलीं- ठेकेदार की साइड क्यों ले रहे हो, नोटिस दो; कहा-घटिया काम नहीं चलेगा

जयपुर : प्रदेश की उप मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी ने हाईवे की खराब गुणवत्ता को लेकर एनएचएआई अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। दीया ने अधिकारियों से कहा कि आप ठेकेदार की साइड क्यों ले रहे हो, इसे तुरंत नोटिस जारी करो। दरअसल, दिया कुमारी बुधवार को गंगापुर सिटी के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने लालसोट-गंगापुर-करौली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-23) पर किए गए चौड़ीकरण के काम का जायजा लिया। मौके पर खराब गुणवत्ता की सड़क देखकर दिया कुमारी भड़क गई।

दीया कुमारी ने अधिकारियों से कहा-

ऐसा घटिया काम नहीं चलेगा। मुझे तो इस सड़क में कुछ नहीं दिख रहा हैं। मैं आगे भी बात करूंगी, लेकिन पहले आप ठेकेदार को तुरंत नोटिस जारी करके इस काम को ठीक से करवाइए।

इससे पहले भी 25 मार्च को दिया कुमारी ने बाड़मेर-ब्यावर नेशनल हाईवे-25 पर निर्माणाधीन पचपदरा-बांगुडी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान भी उन्होंने खराब गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी।

हम इनके काम की गारंटी देते हैं

इस दौरान दिया कुमारी के साथ सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैम का जिस तरह का काम है, हम जनता में उसकी गारंटी देते हैं। इस मौके पर दिया कुमारी ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि क्वालिटी के साथ समझौता किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए।

पढ़िए, डिप्टी सीएम और अधिकारियों के बीच बातचीत

दीया कुमारी- आप इन पर कार्रवाई तुरंत करे, ऐसा काम, यह घटिया काम नहीं चलेगा

अधिकारी- जी मैम

दीया कुमारी- यह रेत दिख रही है मुझे तो, यह काम है क्या, चौड़ाई करण के नाम पर चौक से लाइन खींच दी।

अधिकारी- मैम अभी तो यहीं काम हुआ है, इसके ऊपर अब काम होगा

दीया कुमारी- आप इनकी साइड क्यों ले रहे हो, आप कराइए इस काम को

अधिकारी- साइड नहीं ले रहे हैं, इस काम को सही करवाएंगे

दीया कुमारी- इनको आप नोटिस दीजिए, मैं आगे भी बात करती हूं, काम अच्छा होना चाहिए, क्वालिटी से बिल्कुल समझौता नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin