[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर बोले- IPL में दर्शकों को फ्री में मिलेगा पेयजल:291 CCTV कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर बोले- IPL में दर्शकों को फ्री में मिलेगा पेयजल:291 CCTV कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

कलेक्टर बोले- IPL में दर्शकों को फ्री में मिलेगा पेयजल:291 CCTV कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

जयपुर : जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से होगा। जिसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर जितेंद्र सोनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात और सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेडियम में फ्री पीने के पानी, स्वच्छ शौचालय और गुणवत्तापूर्ण खाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मैच के दौरान स्टेडियम में एंबुलेंस, मेडिकल कियोस्क और डॉक्टरों की तैनाती के आदेश दिए।

बैठक में सुरक्षा विशेषज्ञ फूलचंद चौधरी ने बताया कि पहली बार आपातकालीन निकासी की कार्ययोजना बनाई गई है। स्टेडियम में 477 गार्ड तैनात रहेंगे, जबकि पार्किंग के लिए अमरूदों के बाग, एसएमएस इन्वेस्टमेंट सेंटर, रामबाग सर्किल और सुबोध पार्किंग को चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही मैच के दौरान दर्शकों की सुरक्षा के लिए 291 सीसीटीवी कैमरे और केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin