[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड परिसीमन पर कांग्रेस की अहम बैठक:विधायक हाकम अली बोले- नियमों के विरुद्ध हुआ तो करेंगे विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

वार्ड परिसीमन पर कांग्रेस की अहम बैठक:विधायक हाकम अली बोले- नियमों के विरुद्ध हुआ तो करेंगे विरोध

वार्ड परिसीमन पर कांग्रेस की अहम बैठक:विधायक हाकम अली बोले- नियमों के विरुद्ध हुआ तो करेंगे विरोध

फतेहपुर : फतेहपुर के मुख्य ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को नगर परिषद के वार्ड परिसीमन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। विधायक हाकम अली खान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। विधायक हाकम अली ने कहा कि अगर प्रशासन ने सरकारी गाइडलाइन और नियमों के अनुसार परिसीमन किया है, तो कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि वे हर वार्ड के लोगों से जानकारी लेंगे। यदि नियमों के विरुद्ध परिसीमन किया गया है तो वे इसका विरोध करेंगे।

बैठक में कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधियों ने परिसीमन के विरोध में अपने विचार रखे। इस दौरान सभापति मुस्ताक नजमी, उप सभापति प्रतिनिधि अजय रिंणवा, पीसीसी सदस्य महावीर प्रसाद मेव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल माहीच मौजूद थे।

कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष गफ्फूर खान, रब्बानी सोलंकी, पूर्व उपाध्यक्ष शौकत पीर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुस्ताक काजी और एडवोकेट आरिफ खोकर भी शामिल हुए। इसके अलावा जुनैद तगाला, शंकर सेठी, आबिद परिहार, खुदाबक्स तगाला, रफीक भाटी समेत कांग्रेस के पार्षद, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin