[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्युत पोल गिरा कार पर, कार का भारी नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नरहड़राजस्थानराज्य

विद्युत पोल गिरा कार पर, कार का भारी नुकसान

विद्युत पोल गिरा कार पर, कार का भारी नुकसान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : कस्बे में नामदेव मंदिर के पास शुक्रवार शाम को एक हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार नामदेव मंदिर के पास एक प्लाट में पेड़ काटा जा रहा था। इस दौरान पेड़ की टहनी विद्युत लाइन पर आ गिरी। इससे विद्युत पोल बिजली के तारो सहित एक कार पर आ गिरा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार को भारी नुकसान हुआ है। घटना उस समय हुई जब कार मालिक अपनी कार को खड़ी करके खरीदारी करने बाज़ार में गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोस में नोहरे में पेड़ काटने का काम चल रहा था। इस दौरान पेड़ का डाळा तारों पर गिरा, जिससे विद्युत पोल भी गिर गया और सीधे कार पर जा गिरा।

हादसे की जानकारी मिलते ही नवलगढ़ पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कार मालिक को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जबकि विद्युत पोल को ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin