[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

औचक निरीक्षण का दूसरा दिन : जिला कलेक्टर पहुंचे बीडीके अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

औचक निरीक्षण का दूसरा दिन : जिला कलेक्टर पहुंचे बीडीके अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

औचक निरीक्षण का दूसरा दिन : जिला कलेक्टर पहुंचे बीडीके अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर रामावतार मीणा लगातार दूसरे दिन भी औचक निरीक्षण पर रहे। शुक्रवार को वे राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां लाइन लंबी होने पर उन्होंने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने ओपीडी, जनाना वार्ड की आईपीडी, सर्जिकल वार्ड, लैबोरेट्री ट्रोमा वार्ड, एमसीएच विंग के लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने इस दौरान मरीजों से भी संवाद करते हुए जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने कुछ चिकित्सकों के सीट पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर मीणा ने नेत्र रोग विभाग में गर्मी को देखते हुए कूलर या एसी लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने एसटीपी एवं पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ की भी उपस्थित की जांच की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22